WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sidhu Moosewala Case: मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, मर्डर के बाद लॉरेंस के पास आया था फोन, ऑडिओ वायरल

By News2Know Staff

Follow Us

Sidhu Moosewala Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नया खुलासा सामने आया है। मूसेवाला के मर्डर के बाद हत्यारों द्वारा लॉरेंस से बात का ऑडिओ वायरल हो रहा है। उस समय लॉरेंस दिल्ली की जैल में था। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के मर्डर की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस गैंग ने ली थी। जिसके बाद से लॉरेंस से पंजाब पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।

मूसेवाला के मर्डर के बाद हत्यारों और लॉरेंस के बीच हुई यह बातचीत वायरल हो रही है। इसमें हत्या के अपराधी लॉरेंस को मूसेवाला की हत्या की जानकारी दे रहे है। हालांकि इस ऑडिओ क्लिप के बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का कहना है कि इस ऑडिओ के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आइए आपको उस वायरल ऑडिओ में मूसेवाला के मर्डर के बाद हत्यारों और जेल में बंद लॉरेंस से हुई बातचीत के बारे में बताते है.

अज्ञात (जेल)- हैलो…हां जी, जी बोलिए…
अज्ञात कॉलर – अअअ…बात हो सकती है?
अज्ञात (जेल) – हां बिलकुल हो सकती है
अज्ञात कॉलर  – हम्म… करवाना ज़रा ज़रूरी है…लॉरेंस… हाँ जी
अज्ञात (जेल) – एक मिनट रुको…
अज्ञात कॉलर – थोड़ा जल्दी करवाइए ना..ऐसे ही ले जाएं होल्ड पर ही

कुछ देर के बाद

लॉरेंस – हैलो
अज्ञात कॉलर – स्पीकर चालू तो नहीं.. गोल्डी नूं लाई फोन…मेरी गल्ल सुन… बहुत-बहुत मुबारकां परा (भाई)..
लॉरेंस – ठीक हो..ठीक हो..
अज्ञात कॉलर – मैं केहा ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी…
लॉरेंस – हैं!!…
अज्ञात कॉलर – ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी
लॉरेंस – की करता..(क्या कर दिया..)
अज्ञात कॉलर – मैं केहा ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी..मूसेवाला मार दित्ता…(मार दिया)
लॉरेंस- मारता…? (मार दिया!!)
अज्ञात कॉलर – मारता…मारता… (मार दिया)
लॉरेंस – ओके..कट्ट दो..(फोन कट कर दो)

https://youtu.be/4r6AhW7-1Gk

आपको बता दें कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनके सुरक्षा घेरे में कटौती की थी। सिंगर के साथ गाड़ी में सवार दो और लोग हमले में घायल हो गए जिनमें से एक मूसेवाला का चचेरा भाई और एक उसका दोस्त था। 28 वर्षीय मूसेवाला ने हाल ही में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और आप नेता विजय सिंगला से हार गए थे। कनाडा में रह रहे गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

हत्या के बाद से पंजाब पुलिस शूटरों को पकड़ने में लगी हुई थी। इसी बीच 20 जुलाई को सुबह पंजाब पुलिस और मूसेवाला के हत्या के अपराधियों के बीच एनकाउन्टर में पुलिस ने दो शूटर्स सहित चार गैंगस्टर मारे गए। मूसेवाला की हत्या में शामिल दोनों शार्प शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा और जगरूप सिंह रूपा बाइक पर भाग रहे थे जो पुलिस की काउन्टर फ़ाइरिंग में मारे गए। गैंगस्टर्स के पास से भारी गोला बारूद और एक AK-47 और एक पिस्टल बरामद की है।

आपने यह स्टोरी पढ़ी है हिन्दी न्यूज वेबसाईट news2know.in पर। इस स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Tags

Share This Article
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

टॉप न्यूज