WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MS Dhoni ने मुंबई के खिलाफ दिखाया ‘द एमएस धोनी शो’, लास्ट ओवर की 4 बॉल पर बना डाले 16 रन

By News2Know Staff

Follow Us

Mahendra Singh Dhoni
MS Dhoni. Image- IPL/BCCI

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 16 रन की हैरतअंगेज और चिरपरिचित पारी खेली जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से जीत दर्ज की। और यह मैच भी हारने के बाद मुंबई इंडियंस शुरुआती 7 मैच हारने वाली इंडियन प्रिमियर लीग की पहली टीम बन गई है।

मुंबई इंडियंस के बॉलर डेनियल सेम्स और जयदेव उनादकट द्वारा क्रमशः 4 और 2 विकेट की बदौलत मुंबई इंडियंस CSK को लास्ट ओवर तक रोकने में कामयाब रही। जबकि चेन्नई के गेंदबाज मुकेश चौधरी द्वारा एक के बाद एक मुंबई के शुरुआती 3 बल्लेबाजों को आउट करने के कारण मुंबई की टीम कमजोर पड़ गई थी। जब बाद में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की अच्छी पारियों के कारण मुंबई इंडियंस 155 रन बना पाई जो चेन्नई जैसी टीम के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था। फिर भी यह मैच आखरी ओवर तक रोमांचक से भरा रहा और धोनी के फेन्स को काफी समय बाद धोनी के फिनिशर अंदाज के दर्शन हुए जब उन्होंने आखरी ओवर की 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर चेन्नई को इस आईपीएल की दूसरी जीत दिलाई।

मैच के बाद चेन्नई के नए कप्तान रवींद्र जडेजा ने धोनी की खूब तारीफ की। मैच के बाद जडेजा ने कहा, ‘जिस तरह से खेल चल रहा था, वास्तव में हम बहुत तनाव में थे। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (धोनी) दुनिया को दिखाया कि वह अब भी यहां है और वह खेल खत्म कर सकता है। हमें अपनी फील्डिंग पर कुछ काम करने और कैच लेने की जरूरत है क्योंकि हम हर मैच में कैच छोड़ते नहीं रह सकते। खेल जगत के लोगों ने भी धोनी के इस कारनामे पर इस प्रकार प्रतिक्रिया दी-

https://twitter.com/KP24/status/1517200666946523136?s=20&t=_2eqem58DaUQsEfnAfNb_g

आईपीएल अंक तालिका में, गुजरात टाइटंस (GT) वर्तमान में अंक तालिका में शीर्ष पर है, इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल (DC) का स्थान है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बराबर पॉइंट्स है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) तालिका के निचले छोर पर हैं।

Tags

Share This Article
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

टॉप न्यूज